Total Pageviews

Monday, August 25, 2014

जानती हो


जानती हो, बहुत कुछ है
जो कहना चाहता हूँ
शायद हर पल, यही सोचता हूँ
पर नही कहता, और कहूं भी ना
पर नही कहता, और कहूं भी ना


जानती हो, क्यों? नही पता!
सोचती होगी न जाने क्या क्या
क्या हुआ है, क्यों ऐसी ख़ामोशी है
पर समझ नही पाती, और समझो भी ना
पर कहता नही, और कहूं भी ना


जानती हो, डरता हूँ अब
कहने से उसे, जो तुम हो
बन जाता हूँ तुम, अब मै
और कह देता हूँ सब, तुमको,
पर नही कहता तुमको, और कहूं भी ना


जानती हो, प्यार अभी भी
तुमसे ही करता हूँ, करता रहूँगा
बस, एक और तु, जो मुझमे जीता है
पर नही कहता तुमको, और कहूं भी ना
... और कहूं भी ना



                            - कुमार प्रकाश सिहं 'सुरज'

Saturday, August 2, 2014

बादल




आसमां में देखता हूँ खुद को
बादलों से बन रहा हूँ
बन के है फिर बिखरना
फिर भी उभर रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ ...


समझूंगा मैं न कुछ भी
पर खुद को मौका दे रहा हूँ
खीच रहा है दिमाग ऐसे
जैसे सब खो रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ ...


इतर बितर छिटकना या जमना पसरना
वो बादल नहीं, मेरा है बिखरना
न हवाओं की गलती न मिज़ाज उनका
अपने गलतियों की सजा भुगत रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ...


हुआ मैं ओझल खुद की नजर से
पर है यकीं मैं  ज़िंदा अभी हूँ
बेअसर होंगी ये मौसम की अदाएं
तारों को अपना बिस्तर बना रहा हूँ
उभर फिर रहा हूँ, मै उभर रहा हूँ …


                                                -कुमार प्रकाश सिंह    'सूरज '



Saturday, July 5, 2014

तू हि सब है

तू हि सब है

मै जिस्म, तू रुह है
तू हमेशा है, मै कभी नही
तेरे होने से सब है
मेरा होना ही कुछ नही


तू थामे जो मुझको
तो जी लूँगा, ये है यकीं
गर ना मिली तू
फिर मेरी दुआ मे कुछ कमी


हर पल चाहा तुझे है
बस ये ईनायत, और कुछ मांगा नही
तेरे होने से सब है
मेरा होना ही कुछ नही


                                   -सूरज

Saturday, May 17, 2014

इंसानियत

इंसानियत



सांसें अगर है बाज़ारी तमाशा
तो हमको बिकना गवारा नहीं है
अपने अगर हैं जीने में मुसीबत
हम फिर इंसा कहलाते ही क्यों हैं


आदत हो चुकी है रौंदकर बढ़ जाना
यूँ चलने को पाँव हमें उसने बख़्शा नहीं है
डरना डराना ही दिखता है हरसू
ज़िन्दगी का फ़साना कतई ये नहीं है


फिकर की पहुँच सिक्को पे है जो ठहरी
गली के कुत्ते फिर हमसे भले हैं
तोहफों मुलाक़ातों से रुसवा मुहब्बत
तो हम फिर घर से निकलते ही क्यों हैं


आओ जीने की कोशिश करे हम
यूँ मरने को ज़िंदा कहते नहीं है
खुद को भुला कर बन जाओ सभी के
जीने का मकसद तो बस यही है
जीने का मकसद तो बस यही है...


                                                 - कुमार प्रकाश सिंह  'सूरज'




Saturday, May 19, 2012

अब तलक...



इश्क के बज़्म-ए-तरब* में ले आये हो मुझे,
अब बर्बादी पे हँसना सिखा दो ना सनम।





तू पास आ के यूँ दूर क्यों हैं,
दो कदम चलती क्यों नहीं...
तेरी जिद्द है तड़पाने की मुझको
या दूरियों से तुझे प्यार है...






दर्द के उस सफर में मै,
तेरा रास्ता था और तू मेरी मंजिल
मै अब तक हूँ बिछा पड़ा
तेरे क़दमों के निशाँ लिए हुए...





वादा-ए-वफ़ा था उसका की मुझे
उसके रहते कोई न दर्द दे पायेगा.
बड़ी मोहब्बत थी दिल में उसके,
हर एक दर्द दे अपना वादा निभाया।






तू यूँ ही दर ब दर भटकता है, 
तेरे सवाल में ही तो तेरा जवाब है
तू लाख भुला ले उसको
मगर ये बस तेरा ख़याल है|






नींद न भी आये उन्हें तो क्या,
जो जागना भूल गयें हैं,
आँखें बंद भी हो उनकी तो क्या,
जो देखना भूल गयें हैं।






दिखते हो फैयाज़* की तरह
चलते हो आलीम* की तरह
मिलते हो हमदर्द* की तरह
कहते हो वाइज़* की तरह
कभी मिल भी तो लो खुद से
ओ शहजाद-ए-तकब्बुर*
घुट घुट के मरते रहोगे
अपने ही लोगों की तरह...






अब तलक क्या खोया क्या पाया 
कब नफ्स* का जगना, कब सोना
क्या हिसाब लगाऊँ मैं इसका
बस कभी जीना हुआ, कभी मरना|

 


                                                          --कुमार प्रकाश सिंह 'सूरज'


*बज़्म-ए-तरब- Gathering of Hapiness
*फैयाज़- Munificent, Kind Hearted
*आलीम-Learned, Wise
*हमदर्द- Sympathetic 
*वाइज़- Preacher
*शहजाद-ए-तकब्बुर- Arrogance, Loftiness
*नफ्स- Soul

Wednesday, May 16, 2012

वक़्त

छाया चित्रण: कुमार प्रकाश सिंह 






ना ये बाज़ार रहेगा ना ये खरीदार रहेंगे
ये समय का किस्सा है, हर एक इसके कर्ज़दार रहेंगे...






                                                                                               --कुमार प्रकाश सिंह 'सूरज '       


Wednesday, May 9, 2012

आपके लिए


छाया चित्रण: निशिता बनर्जी


खूब जतन से तस्वीर बनायीं है बहुतो की,
मगर दिल में उतर सका न कोई
मगर आप तो हर तरफ नजर आती हैं इस कदर
की जैसे सहूलियत हो जीने में कोई।