Total Pageviews

Tuesday, December 24, 2024

एक सुनहरे कैन का असर



क्या कुछ लिख सकता हूँ आज?

चाह तो रहा, चाहता भी रहता हूँ

पर रुकता हूँ, रोकता हूँ खुद को

थोड़ा और जान लूँ, 

थोड़ा और समझ लूँ 

थोड़ा और जी लूँ, 

यूं ही स्याही क्यों खर्चना


जब उठाऊं लिखने को कलम 

तो हो ऐसा  कि हो कुछ लिखने, 

समझाने और जीने को

यूं ही पन्नों को दागदार क्यों करना


जब की रंग सकता हूँ इनको, 

कई चेतन अवचेतन मन को

चलो कोई बात नहीं, 

आज न सही फिर किसी दिन

लिखूंगा, रंगूंगा, थोड़ा सा और जी लूंगा।


- कुमार प्रकाश ' सूरज ' 


प्रेरणा: निशिता, अनुराग और एक कैन!

Wednesday, February 14, 2024

Sumi n Sunny

In a town where love was scarce, and dreams were few

A girl named Sumi, her heart pure and true

Then along came Sunny, with a smile so bright

Their worlds collided, igniting sparks of light


Sumi and Sunny, a love story so divine

Dancing through the rain, hand in hand for all time

Together they'll conquer, their love will never fade

Sumi and Sunny, an eternal serenade


Sumi and Sunny, a love story so divine

Dancing through the rain, hand in hand for all time

Together they'll conquer, their love will never fade

Sumi and Sunny, an eternal serenade...

Sunday, September 30, 2018

बाबा और सूमि

थकावट के बाद का आराम,
सुबह की पहली किरण,
गर्मी में माँ के हाथों की नींबू पानी...


जागते रहने का हसीन बहाना
साल की पहली बारिश
जवान बेटे को बाप का गले लगाना...

खुद से ना डरने का डर
कार्तिक की पहली ठिठुरन
इश्क़ के ज़िन्दगी होने का पहला एहसास...

वो हो तुम दोनों... 


                            -सूरज 

Monday, July 30, 2018

है ना?

है ना ? 




तुम कल फिर से आये थे सपने में,
अब तक कुछ अधूरा सा है शायद, है ना?

वो अनकही, आधे पौने से वादें,
अब भी कहीं न कहीं छिपे बैठें हैं दिल मे, है ना?

फ़ोन के जाले लगे कोने को साफ कर वापस गले लगाने को सोंचा,
तुमने भी किसी दिन फ़ोन, इसी तरह उठाया होगा, है ना?

मेरे फिल्म के एन्ड क्रेडिट्स मे आने वाले पहले कुछ नामों में,
तुम शामिल हो, ऐसा तुमने भी चाहा था, है ना?

कई सवाल आज भी हैं, घर कर बैठे, पर अब,
जवाबों की ना चाहत है, ना जरुरत, है ना?

वैसे भी हर हसीन ख्वाब गर पूरे होते तो,
ये दुनिया जैसी है वैसी नहीं होती, है ना?


                                                         - सूरज 


निशिता बहुत बहुत  धन्यवाद, इतने सालों बाद वापस  ये जो कुछ लिखा उसका श्रेय तुमको है। 

Monday, August 25, 2014

जानती हो


जानती हो, बहुत कुछ है
जो कहना चाहता हूँ
शायद हर पल, यही सोचता हूँ
पर नही कहता, और कहूं भी ना
पर नही कहता, और कहूं भी ना


जानती हो, क्यों? नही पता!
सोचती होगी न जाने क्या क्या
क्या हुआ है, क्यों ऐसी ख़ामोशी है
पर समझ नही पाती, और समझो भी ना
पर कहता नही, और कहूं भी ना


जानती हो, डरता हूँ अब
कहने से उसे, जो तुम हो
बन जाता हूँ तुम, अब मै
और कह देता हूँ सब, तुमको,
पर नही कहता तुमको, और कहूं भी ना


जानती हो, प्यार अभी भी
तुमसे ही करता हूँ, करता रहूँगा
बस, एक और तु, जो मुझमे जीता है
पर नही कहता तुमको, और कहूं भी ना
... और कहूं भी ना



                            - कुमार प्रकाश सिहं 'सुरज'

Saturday, August 2, 2014

बादल




आसमां में देखता हूँ खुद को
बादलों से बन रहा हूँ
बन के है फिर बिखरना
फिर भी उभर रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ ...


समझूंगा मैं न कुछ भी
पर खुद को मौका दे रहा हूँ
खीच रहा है दिमाग ऐसे
जैसे सब खो रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ ...


इतर बितर छिटकना या जमना पसरना
वो बादल नहीं, मेरा है बिखरना
न हवाओं की गलती न मिज़ाज उनका
अपने गलतियों की सजा भुगत रहा हूँ
फिर भी उभर रहा हूँ...


हुआ मैं ओझल खुद की नजर से
पर है यकीं मैं  ज़िंदा अभी हूँ
बेअसर होंगी ये मौसम की अदाएं
तारों को अपना बिस्तर बना रहा हूँ
उभर फिर रहा हूँ, मै उभर रहा हूँ …


                                                -कुमार प्रकाश सिंह    'सूरज '



Saturday, July 5, 2014

तू हि सब है

तू हि सब है

मै जिस्म, तू रुह है
तू हमेशा है, मै कभी नही
तेरे होने से सब है
मेरा होना ही कुछ नही


तू थामे जो मुझको
तो जी लूँगा, ये है यकीं
गर ना मिली तू
फिर मेरी दुआ मे कुछ कमी


हर पल चाहा तुझे है
बस ये ईनायत, और कुछ मांगा नही
तेरे होने से सब है
मेरा होना ही कुछ नही


                                   -सूरज